कोरबा-कटघोरा// सजग कोरबा के तहत कटघोरा पुलिस मुस्तैद : अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर : चौक चौराहे पर चैकिंग अभियान जारी

163

सजग कोरबा के तहत कटघोरा पुलिस मुस्तैद : अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर : चौक चौराहे पर चैकिंग अभियान जारी :-

कोरबा-कटघोरा।।

कटघोरा// कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर कटघोरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व हमराह स्टाफ द्वारा शहीद वीरनारायण चौक के पास शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों समेत अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है।बतादे की लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है, इसके साथ शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैनात है।


देर शाम कटघोरा पुलिस शहीद वीरनारायण चोक के पास हमराह स्टाफ समेत पहुची और चैकिंग अभियान में लग गई,इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चैकिंग की गई और शराबी चालाको का चालान काटा गया,वही लापवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों को समझाईश दी गई।पुलिस ने दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने व शराब पीकर गाड़ी नही चलाने की हिदायत दी।वही फोर व्हीलर चालको को सीटबेल्ट लगाकर सुरक्षित गाड़ी चलाने के साथ शराब पीकर वाहन नही चलाने कड़ी समझाईश दी गई।


पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में ख़ौफ़ नजर आया,कुछ वाहन चालक तो पुलिस को देख वाहन मोड़कर विपरीत दिशा में भाग खड़े हुए,वही कुछ लापरवाह व शराबी चालको पर पुलिस ने कार्यवाही की।देर शाम नॉएट्री में भारी वाहन भी नजर आये जिनपर पुलिस ने कार्यवाही की।पुलिस का यह अभियान शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ घटना दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए है, जहां शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर तोबड़तोड कार्यवाही की गई।

कटघोरा का शहीद वीरनारायण चौक अति व्यस्तम मार्गो में शामिल हैं जहां रोजाना जाम जैसी स्थिति निर्मित रहती है,चौक के चारो तरफ दुकाने मौजूद हैं जहां दुकानों में जाने वाले ग्राहक बेतरतीब ढंग से सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं जिस कारण मुख्यमार्ग में जाम लग जाता है जो घटनाओं को न्यौता देता है, वही पुलिस बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है.