कोरबा/ कटघोरा :- विधुत वितरण विभाग की बड़ी कार्यवाही…अवैध कनेक्शन व बकाया जमा नही करने वाले 85 उपभोक्ताओं का लाईन विच्छेद…52 उपभोक्ताओं से 10.67 लाख रुपये की वसूली भी

80

कोरबा/कटघोरा।।

आज दिनांक 02.03.2023 को 85 उपभोक्ताओं का लाइन विच्छेद किया गया एवं 52 उपभोक्ताओं से 10.67 लाख रुपए राशि का भुगतान प्राप्त हुआ। विगत माह फरवरी में पूरे वर्ष का अधिकतम बकाया राशि वसूल किया गया जिसकी राशि 1.32 करोड रुपए रहा हैं।



वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंत में माह मार्च में राशि 3 करोड रुपए वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले दीपावली के पश्चात विगत 3 माह से लगातार बकाया राशि वसूली में वृद्धि होता रहा है ।

माह में पूरे संभाग में बकाया राशि 94.37 लाख रुपए की वसूल किया गया है। ऐसे उपभोक्ता जिनका लाइन विच्छेदित किया गया है, एवं बिना भुगतान किए लाईन जुड़ा पाया जाता है। तो विद्युत अधिनियम 138 का प्रकरण दर्ज कर पुलिस एवं न्यायिक प्रक्रिया चालू किया जाएगा। इस संभाग के अंतर्गत अभी तक 43 उपभोक्ताओं का 138 का प्रकरण तैयार किया गया है, जिनमें से 13 उपभोक्ताओं के विरुद्ध न्यायालय कार्यवाही करने हेतु अधिवक्ता को प्रेषित किया गया है।