कटघोरा//कार्यपालन अभियंता छ. ग. स्टेट पा. डि. कं कटघोरा श्री राजेश चौहान के निर्देशन में आज मंगलवार दिनांक 22.11.2022 को उप संभाग बांगों के जटगा में बिजली बिल वसूली एवं शिकायत निवारण शिविर सम्पन्न हुआ जिसमें प्राप्त 13 शिकायत पर 2 मीटर बदली कर एवं बिल संबंधित 11 पर त्वरित कार्यवाही स्वरूप स्थल निरिक्षण कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया गया है।
उप संभाग बागों मे 5 लाख से ऊपर बकाया राशि के लिए 25 घरों में कार्यवाही की 19 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल की 97000 रू की बकाया राशि का भुगतान कर दिया शेष बकाया धारियों की लाईन काटी गई है!
अगला शिविर उपभोक्ता शिकायत को ध्यान में रखकर कल दिनाँक 23.11.2022 को ग़्राम कनकी में रखा जा रहा है, ग्राम एवं आसपास क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आग्रह है कि अपने बिल संबंधित समस्याओं को लेकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे




