कोरबा-कटघोरा// काम के बाद भी भुगतान नही : बिजली ठेकेदारों ने दी कार्यलय घेराव की चेतवानी : समस्त ठेकेदारों के पेंडिंग बिल का जल्द हो भुगतान- फरीद खान …

188

काम के बाद भी भुगतान नही : बिजली ठेकेदारों ने दी कार्यलय घेराव की चेतवानी : समस्त ठेकेदारों के पेंडिंग बिल का जल्द हो भुगतान- फरीद खान….


कोरबा।।

बिलासपुर में काम के बाद भी बिजली ठेकेदारों को भुगतान नहीं होने पर नाराज संभाग भर के बिजली ठेकेदारों ने सीएसपीडीसीएल तिफरा के चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ दिया।

ठेकेदारों ने जमकर हंगामा मचाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। ठेकेदारों ने कहा कि बार-बार मांग के बाद भी भुगतान नहीं किए जाने पर वे कार्यालय का घेराव करने मजबूर हो गए हैं।

कोरबा-कटघोरा में भी बिजली कार्यलय घेराव की चेतावनी :- बिजली विभाग के ठेकेदारों के अनुसार पूर्ण किये कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है।

इसके विरोध में फरीद खान ने कहा अफसरों से कहा – कि हर विषम परिस्थिति में ठेकेदार काम करते हैं। आंधी-बारिश में कही खंभा गिर जाए या ट्रांसफार्मर उड़ जाए तो बिना किसी निविदा के ठेकेदार अधिकारियों के आदेश पर कार्य करते हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी काम करने के बाद भी ठेकेदारों को भुगतान नहीं करते।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी से ठेकेदारों को अर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


लंबे समय से भुगतान नहीं होने से समस्त ठेकेदारों को आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही।
अगर विभाग के द्वारा इस गंभीर समस्याओं का निराकरण जल्द नही किया जाता तो बिजली ठेकेदार संघ के बैनर तले धरना प्रदशर्न के साथ साथ विभागीय कार्यलय को घेरने की चेतावनी दी गई हैं।