कोरबा//ओवरलोड 6 वाहनों पर 1लाख 56 हजार का लगाया जुर्माना,यातायात पुलिस की कार्यवाही

26

कोरबा।
यातायात पुलिस कोरबा ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। वही शुक्रवार को कटघोरा पाली मार्ग पर चार ओवर लोड वाहनों पर 28-28 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं हरदीबाजार क्षेत्र में दो ओवरलोड वाहनों पर 22-22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्यवाही यातायात उप पुलिस अधीक्षक शिव चरण सिंह परिहार और उनकी टीम ने की। वही उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में मोटर यान अधिनियम के उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने,बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,ब्लैक फ़िल्म और नो पार्किंग पर खड़ी वाहनो पर भी कार्यवाही की जा रही है। वही इन गाड़ियों पर लगाया जुर्माना

वाहन क्रमांक CG10 R6630 चालक पुरषोत्तम कंवर, CG 12 BE 8466 चालक रहमत अली, CG10 BF 2488 चालक धनंजय सिंह राजपूत, CG10 BG 3212 चालक शंकर सिंह राजपूत पर 28-28 हजार का लगाया गया है। वहीं वाहन क्रमांक CG10BG5023 चालक इंद्रजीत प्रजापति और CG10BH7027 चालक नरेंद्र राज पर 22-22 हजार का जुर्माना लगाया गया। वही इस मामले में यातायात प्रभारी शिवचरण सिंह परिहार का कहना है कि यह कार्यवाही आगे लगातार जारी रहेगा। वही उप पुलिस अधीक्षक शिव चरण सिंह परिहार ने कहा आगे की कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।