कोरबा//ओपन थिएटर के पास चाकू लहराने वाला गिरफ्तार,पहले भी इस मामले में जा चुका है जेल

144

कोरबा।

गेरवाघाट इलाके के रिजवान खान को पुलिस ने एक बा फिर सार्वजनिक स्थान पर चाकू बाजी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। ओपन थिएटर घंटाघर मैदान के पास वह अपनी हरकत से लोगों को भयभीत करना था।

किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी चाकूबाजी के मामले में वह जेल जा चुका है।