कोरबा// एक्शन मोड़ में एसपी…हटाये गए सिविल लाइन थाना प्रभारी… पुलिस महकमे में हड़कंप… ये होंगे नये प्रभारी

290

कोरबा।

जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने एकल आदेश जारी कर सिविल लाइन थाना रामपुर के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय को लाइन अटैच किया है। उनके स्थान पर उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि कप्तान जितेंद्र शुक्ला चुनाव होते ही एक्शन मोड में आ गए है। जिन थानेदारो का परफार्मेंस सही नही है उन्हें लाइन हाजिर कर रहे है। एसपी के रडार में पहले नंबर पर उनके अपने कार्यालय के ठीक सामने के थानेदार आ गए है। कप्तान ने टीआई के ढुलमुल रैवैए से इन्हें हटाते हुए लाइन भेज दिया है।