Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// आदतन बदमाश गोपू पांडेय जिला बदर : आदेश जारी….

कोरबा// आदतन बदमाश गोपू पांडेय जिला बदर : आदेश जारी….

358

कोरबा।।


कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत ने शहर के ब्राम्हण पारा पुरानी बस्ती कोरबा निवासी गोपू पांडेय उर्फ प्रकाश पांडेय (27) पर जिला बदर की कार्रवाई की है। जारी आदेश में गोपू पांडेय को आदेशित किया है कि वह 24 घंटे के भीतर कोरबा और समीपवर्ती जिला बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भ रतपुर, गौरला- पेंड्रा-मरवाही जिले क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाएं और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए कोरबा जिले और उक्त उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश न करें।

कलेक्टर ने इस आदेश का तुरंत पालन कराने निर्देश देते हुए कहा है कि आदेश का पालन न किए जाने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।