कोरबा//जिले में कई रेत घाटो से अवैध रूप से हो रहा उत्खनन।
चौकी सर्वमंगला के अंतर्गत बरमपुर पर अवैध रेत उत्खनन दिन दहाड़े बढ़ता ही चला जा रहा है। दिनदहाड़े दर्जनों ट्रैक्टर यहां पर अवैध रेत उत्खनन पर लगे हुए हैं। इन माफियाओं को न तो प्रशासन का ख्वाब रहता है। और ना ही पुलिस का डर, आखिर इनको शह किसका प्राप्त है। जो बेधड़क रेत का अवैध उत्खनन दिनदहाड़े किया जा रहा है।
बरमपुर में अवैध रेत उत्खनन इतना जोरों से चल रहा है। कि दर्जनों ट्रैक्टर सड़क में खर्राटे मारते नजर आ जाएंगे। जो प्रतिदिन मेन सिटी से गुजर रहा है।
लेकिन प्रशासन की इस पर नजर क्यों नहीं पड़ती अगर ऐसा ही चलता रहा तो माफियाओं के हौसले बुलंद रहेंगे। प्रशासन का इन पर कोई खास प्रभाव नहीं है।
अवैध रेत पर प्रशासन की क्यो नहीं पड़ रही नजर।
बरमपुर में दिनदहाड़े बेधड़क दर्जनों ट्रैक्टर रेत लेकर सर्वमंगला चौकी के सामने से फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं। पहले यहां तीन से चार ट्रैक्टर ही चलते थे, लेकिन अब रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर प्रशासन को ठेंगा दिखाकर चलती नजर आ जाएंगे। सिर्फ रेत पर ही नहीं,बल्कि नाबालिक ड्राइवर द्वारा ट्रैक्टर को चलाया जाता है। जिनकी गति इतनी तेज होती है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अगर इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो राजस्व विभाग को बड़ी क्षति पहुंचेगी।