कुसमुंडा में ओवरलोड कोयला चोरी का बड़ा खुलासा : 84 टन अतिरिक्त कोयला जब्त : 4 आरोपी गिरफ्तार…

162

कुसमुंडा में ओवरलोड कोयला चोरी का बड़ा खुलासा : 84 टन अतिरिक्त कोयला जब्त : 4 आरोपी गिरफ्तार…



कोरबा-कुसमुंडा।।


क्षेत्र में ओवरलोड कोयला चोरी के बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। बीते बुधवार देर रात कुसमुंडा रोड सेल के अधिकारियों ने एक ओवरलोड वाहन पर शक जताया। वाहन को कांटा (तौल केंद्र) में दोबारा तौला गया, जिसमें एक 20 टन वाहन यानी 4 वाहन 84 टन अतिरिक्त कोयला भरा पाया गया।

रोड सेल अधिकारियों ने तुरंत मामले की जानकारी कुसमुंडा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कोयला चोरी के संगठित गिरोह की ओर इशारा करती है, जिसमें संभवतः और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने वाहन और जब्त कोयले को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो इस प्रकरण में SECLसे जुड़े कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

कुसमुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस कोयला चोरी रैकेट के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह घटना कोयला क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार और मिलीभगत की ओर एक गंभीर संकेत है।