कार में मिली युवती की लाश, चार दिन से थी लापता, दुर्गंध आने से हुआ खुलासा…

98

मेडिकल संचालक आशीष साहू पर पहले से ही था,शक।

लाश से दुर्गंध आने पर युवती का पता चला।


बिलासपुर//सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर में कार में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कार से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि दुर्ग-भिलाई निवासी प्रियंका सिंह 24 वर्ष सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा मन्नू चौक स्थित हॉस्टल में रूम लेकर रहती थी। वह यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा प्रियंका पिछले चार दिन से गायब थी। इससे परेशान घरवालों ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। एसएसपी पारूल माथुर ने बताया कि छात्रा के गायब होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि वह आखिरी बार सिटी फार्मेसी मेडिकल एजेंसी तरफ जाते दिखी थी।
ऐसे में पुलिस को पहले से ही मेडिकल स्टोर संचालक आशीष साहू पर शक था। उससे पूछताछ भी की गई थी लेकिन, वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आशीष साहू ने प्रियंका की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद उसने उसके शव को तीन दिन तक दुकान में छिपा कर रखा था। दुकान में ज्यादा किसी का आना-जाना नहीं था। इसके चलते किसी को पता भी नहीं चला। इस दौरान वह लगातार दुकान में रूम फ्रेशनर, अगरबत्ती जलाता रहा, लेकिन जब उसे लगने लगा कि यहां आने वालों को शक हो जाएगा तो उसने लाश ठिकाने लगाने का सोचा।