कसनिया सब स्टेशन निर्माण कार्य में हो रही देरी का निरीक्षण किया कटघोरा विधायक प्रतिनिधि ने : सब स्टेशन निर्माण में देरी की मुख्य वजह आई सामने : प्रस्तावित जगह लोगो के आने जाने का मार्ग ….

369

कसनिया सब स्टेशन निर्माण कार्य में हो रही देरी का निरीक्षण किया कटघोरा विधायक प्रतिनिधि ने : सब स्टेशन निर्माण में देरी की मुख्य वजह आई सामने : प्रस्तावित जगह लोगो के आने जाने का मार्ग ….

 



कोरबा-कटघोरा।।

कटघोरा में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विधायक प्रेमचंद पटेल की यह पहल एक स्वागतयोग्य कदम है। कसनिया सब स्टेशन का निर्माण समय पर पूरा करना और मौजूदा व्यवस्था में सुधार करना न केवल तकनीकी, बल्कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति की भी परीक्षा है।

विधायक का सख्त रवैया और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का प्रयास इस दिशा में सकारात्मक संकेत देता है। यदि कसनिया सब स्टेशन तय समयसीमा में पूरी हो जाती है, तो कटघोरा की जनता को दीपावली से पहले बिजली संकट से राहत मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए विद्युत विभाग, ठेकेदार, और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।

जिसमे कटघोरा विधायक के प्रतिनिधि द्वारा ठेकेदार साथ कार्यस्थल का निरीक्षण दौरा किया गया जिससे कार्य मे आ रही परेशानी का अवलोकन करने में पाया गया कि सब स्टेशन के लिए प्रस्तावित जमीन आस पास रह रहे लोगो के लिए आने जाने का रास्ता है। तथा किसी दूसरे रास्ते की व्यवस्था भी नही है जिसके वजह से कार्य मे हो रही देरी का मुख्य कारण दूसरा रास्ता न होना है।

विधायक प्रतिनिधि श्री शर्मा ने मौके स्थल का निरीक्षण कर पाया कि आसपास के रहवासियों के आने जाने ले लिए दूसरा मार्ग न होना सब स्टेशन कार्य मे देरी का मुख्य कारण है। जो विधुत विभाग के सुस्त रवैये को दर्शाता है। जल्द ही विधुत विभाग द्वारा इस समस्या का निराकरण कर सब स्टेशन निर्माण कार्य मे तेजी लाया जाएगा।