कटघोरा विधायक ने 33/11 के.व्ही. नये विधुत सब-स्टेशन का किया भूमि पूजन : सब-स्टेशन निर्माण से क्षेत्र वासियों को बिजली समस्या से मिलेगी निजात

221

कोरबा/कटघोरा।।

कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा क्षेत्र के लिए 33/11 के.व्ही. विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया।

विभागीय अधिकारी अधीक्षण अभियंता श्री पी. एल.सिदार उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष श्री रतन मित्तल , प्रोजेक्ट के कार्यपालन यांत्रिकी अभिमन्यु कश्यप, कटघोरा कार्यपालन यांत्रिकी श्री गढेवाल की मुख्य उपस्थिति में एवमं नगरपालिका के उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल पटेल, पार्षद आत्मा नारायण पटेल ,सतीश जायसवाल ,ओम प्रकाश डिकसेना, जिला मंत्री संजय शर्मा,रघुराज उईके,जितेंद्र जोशी,संजीत सिंह की उपस्थिति रही।

दो करोड़ की लागत से निर्माण होने वाले सब स्टेशन के निर्माण से कटघोरा क्षेत्र के 10 गांव व 7 वार्डो को विधुत आपूर्ति की जावेगी। जिससे बिजली समस्याओं से प्रभावित क्षेत्र वासियों को परेशान नही होना पड़ेगा।

बताते चले कि यह कार्य मेसर्स. कव्वाल इलेक्ट्रिकल के द्वारा कराया जाएगा जिससे जल्द जल्द पूर्ण कराकर कटघोरा वासियों को बड़ी सौगात के रूप दिया जावेगा।