कटघोरा में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम : छ.रा.वि.वि.क के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर रहे मौजूद…

268

कटघोरा में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम : छ.रा.वि.वि.क के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर रहे मौजूद…


कोरबा-कटघोरा।।


भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय कोरबा के कटघोरा में तानाखार के बाजार चौक में गौरव दिवस’ कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में आयोजित हुआ। छ.रा.वि.वि.क के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर के अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे कार्य पालक निदेशक बिलासपुर ऐ के अम्बष्ठ सर, और मुख्य अभियंता रायपुर प्रोजेक्ट के आतिथ्य में राजा छुरी के विशिष्ट आतिथ्य में ताना खार के बाजार चौक में आयोजित किया गया जिसमें सभी ग्राम के गणमान्य पँचlयत पदाधिकारी गण जनपद पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 श्री कंवर ने  संबोधन में कहा कि सरकार जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। श्री कंवर ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने 19 वीं सदी के अंत में अंग्रेजों तथा स्थानीय शोषकों के विरुद्ध ऐतिहासिक ‘उलगुलान’ आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने कम उम्र में ही आदिवासियों के पारंपरिक ‘खुंटकट्टी’ भूमि अधिकारों और अत्यधिक लगान के अन्यायपूर्ण प्रावधानों का विरोध किया। बिरसा मुंडा केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के जागरण के प्रतीक समाज सुधारक थे।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय परंपराओं, संस्कृति और नायकों के योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम के गणमान्य पँचlयत पदाधिकारी गण जनपद पदाधिकारी उपस्थित रहे
नागरिकों की उपस्थिति में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सूर्य घर जनमन् और धरती आबा के योजनाओं पर प्रकाश डाला की ये योजना आदिवासी जनों के उनन्यन जीवन उत्थान की योजनाएं हैं। और मlननीय जिलाधीश महोदय की पहल से जनमन के प्रधानमंत्री आवासों में लागत शून्य सूर्य घर स्थापना की जा रही है, जिससे अतिरिक्त आय अर्जन हो सकता हैं। और जीवन स्तर में उत्तरॉतर सुधार होगा।