कटघोरा में आधीरात बंदूक से फायरिंग की गड़गड़ाहट : शिकंदर मेमन के घर अज्ञात ने चलाई गोली : क्षेत्र में फैली सनसनी : मकसद दहशत फैलाना या कुछ और…? पढ़े पूरी खबर

355

कटघोरा में आधीरात बंदूक से फायरिंग की गड़गड़ाहट : शिकंदर मेमन के घर अज्ञात ने चलाई गोली : क्षेत्र में फैली सनसनी : मकसद दहशत फैलाना या कुछ और…?

 


कोरबा।


कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसनिया मार्ग में बुधवार देर रात लगभग 11 बजे गोली चल गई। फायरिंग की घटना की खबर फैलते ही सनसनी व्याप्त हो गई है और मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के लोग भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए।

बताया जा रहा है कि यहां के निवासी सिकन्दर मेमन के घर के सामने से फायरिंग करते हुए कोई अज्ञात शख्स निकल गया। एक गोली शटर से पार निकल गई और दूसरी दरवाजे पर लगी है। माना जा रहा है कि किसी ने दहशत फैलाने की नीयत से इस फायरिंग को अंजाम दिया है।


फायरिंग की खबर फैलने के बाद यह मामला एक बहुचर्चित प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सवाल और जांच का विषय है कि गोली किसके द्वारा चलवाई गई है…?


फिलहाल, मौके पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद हैं। कारतूस का खाली खोखा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी कटघोरा पहुंचे हैं। इस घटनाक्रम से जुड़े एक व्यक्ति के पकड़े जाने की खबर है जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि वह गोली चलाने के बाद भागते समय स्थानीय लोगों के द्वारा दबोच लिया गया।