कटघोरा बस स्टैंड में उखड़े सड़क : दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण : सड़क से बाहर निकले सरिया : देखे वीडियो

129

कटघोरा बस स्टैंड में उखड़े सड़क : दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण ….

कोरबा-कटघोरा।।

कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सबसे व्यस्ततम न्यू बस स्टैंड के भीतर की सडक़ें इस समय जगह जगह बुरी तरह जर्जर हो चुकीं हैं इन सडक़ों पर बड़े बड़े लोहे की सरिया साफ तौर पर हादसों को निमंत्रण देने का काम कर रहीं है। इसके विपरीत नगर पालिका परिषद अपनी इस अहम जिम्मेदारी को पूरा करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है।


कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा नगर बिलासपुर से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 का सबसे सेंटर पॉइंट है। यहाँ का न्यू बस स्टैंड भी सबसे व्यस्ततम होने की वजह से लोगों का आना जाना दिनभर और देर रात तक लगा रहता है। लेकिन कुछ महीनों में इस बस स्टैंड की सडक़ जगह जगह से उखड़ जाने से गड्ढों में निर्मित हो गया है और इन गड्ढों से बाहर निकले लोहे की सरिया खुले तौर पर बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित करते रहते हैं। बस स्टैंड के भीतर से पैदल चलने वाले, दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा इस सडक़ पर निकले सरिया से खतरा बना रहता है। 

 

वार्ड पार्षद मुरली साहू द्वारा भी इस कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

कटघोरा नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर स्थित न्यू बस स्टैंड के भीतर की सडक़ों की हालत इस समय खतरों से भरी पड़ी हैं जगह जगह उखड़े सरिया न जाने कब किसी बड़ी घटना को अंजाम दे बैठे कुछ भी नही कहा जा सकता, इस सबके बावजूद नगर पालिका परिषद का इस ओर ध्यान नही देने से पालिका की कार्यप्रणाली पर नगर के लोग सवाल उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि इस बस स्टैंड से दिन भर आना जाना करते हैं क्या उन्हें सडक़ पर उखड़े सरिया नहीं दिखाई देते, सबकुछ जानते हुए भी न्यू बस स्टैंड की सडक़ की मरम्मत पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। नगर पालिका परिषद शायद कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रही है।