कटघोरा// युवा नेता सुधांशु अग्रवाल…सैकड़ों समर्थकों साथ थामा भाजपा का दामन…विधानसभा चुनाव में मिलेगी प्रत्याशी को फायदा

89

कटघोरा।।

  • चुनावी त्यौहार का ऐलान होने के बाद अब चुनाव के तारीखों का भी एलान हो गया हैं। सभी राजनीति पार्टिया अपने प्रचार प्रसार में जुट गई हैं। वही बात करे कटघोरा विधानसभा की तो भाजपा ने प्रेमचंद पटेल को अपना विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है। काफी समय से क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी की माग उठ रही थी। अब जब सभी पार्टियों ने अपने प्रत्यशियों के नामो का एलान कर दिया हैं तो उठा पठक लाजमी हैं।

  • आज कटघोरा विधानसभा के प्रभारी ,विधायक संतोष सिंह (जिला तैमूर) बिहार का विधनसभा में दौरा रहा जिसमे क्षेत्र के कद्दावर आम आदमी पार्टी के युवा नेता सुधांशु अग्रवाल ने भाजपा के नीति-रीति से प्रभावित होकर आज अपने भारी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
  • युवाओं में अच्छी पकड़
  • युवा नेता सुधांशु अग्रवाल क्षेत्र में युवा वर्ग में बड़े चेहरे के रूप में माने जाते हैं। युवाओं के साथ क्षेत्र की जनता में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती हैं। युवा नेता सुधांशु अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने से निश्चित ही पार्टी को फायदा होगा। जिसके परिणाम अभी होने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।