पेड़ कटाई मामले में वन विभाग ने शुरू की जांच..पर अब भी आरोपी पकड़ से बाहर
कोरबा/कटघोरा।
पसान क्षेत्र में साल सागौन के वृक्ष की अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद वन अमला हरकत में आया। साल और सागौन के लकड़ी की जप्ती की गई है।
पर लकड़ी जब्त की कार्यवाही सिर्फ खाना पूर्ति हैं।
कटघोरा वनमंडल में लंबे समय से अवैध लकड़ी की कटाई सुर्खियों में बनी हुई हैं।पर जवाबदार अधिकारी इस पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं।
वनमंडलाधिकारी द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न करना जांच का विषय
अधिकारी द्वारा कटे हुए वृक्ष के ठूंठ की गिनती कर आगे की कार्रवाई की बात महज एक खानापूर्ति हैं।
कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में साल और सागौन वृक्ष की हो रही अवैध कटाई के मामले में न जाने वन अमले की नींद कब खुलेगी। मामला सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आने और इस मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही हैं। वैसे…जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने लकडिय़ों की जप्ती तो बनाई है। पर कीमती लकडिय़ों की अवैध कटाई में कौन-कौन शामिल है इस पर विभाग अब कुछ भी पता लगाने में असमर्थ हैं। वन विभाग कटे हुई पेड़ों के ठूंठ की गिनती कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहा है। पर देखना दिलचस्प होगा कि कही विभाग इस कार्यवाही को ठंडे बस्ते में डालकर कही मिलीभगत की जांच की आंच से डर तो नही रहा।




