कोरबा/Q न्यूज़24 :-
जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है, हर रोज यहां हादसे की खबर सामने आती ही रहती है। ऐसे ही एक और घटना सामने आई है। जहां बारातियों से भरी एक ट्रैक्टर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीबन 20 से 25 लोग सवार थे। जिसमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी है मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 108 की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 45 वर्षीय विद्यानंद नामक व्यक्ति की मौत हो गई है।घायलों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बरातियों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली सीपत थाना अंतर्गत नवागांव से हरदीबाजार आ रही थी। इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ है। वहीं आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।