अध्यात्मिकता और ज्ञान का संगम: डी.ए.वी. जेंजरा में वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन….

204

अध्यात्मिकता और ज्ञान का संगम: डी.ए.वी. जेंजरा में वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन….


कोरबा।।

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में वेद प्रचार सप्ताह का भव्य आयोजन आरंभ हुआ। यह आयोजन डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधन समिति, नई दिल्ली के तत्वावधान में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार जी ( छत्तीसगढ़ जोन ) एवं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा आचार्य गोविंद प्रसाद पांडे के संचालन में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुरूप पवित्र ‘ॐ’ ध्वज के ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात डी.ए.वी. गान की गूंज से वातावरण में आध्यात्मिकता का संचार हुआ।
इसके बाद 108 बार गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हवन का आयोजन हुआ, जिसमें समस्त विद्यालय परिवार ने आहुतियां दीं। वैदिक जय घोष से सम्पूर्ण परिसर गूंज उठा।

वेद प्रचार सप्ताह के द्वितीय दिवस पर महायज्ञ के उपरांत हाउस वाइज वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें
श्रद्धानंद हाउस ने प्रथम व हंसराज हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही तृतीय एवं चतुर्थ दिवस में आर्य समाज के दसों नियमों की व्याख्या कर “वेदों की ओर लौटो”के प्रसंग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गयाl पंचम व छठे दिवस में चारों वेद ऋग्वेद यजुर्वेद,सामवेद,अथर्ववेद के ऋचाओं का मंत्रोच्चारण के साथ सस्वर वाचन किया गयाl वेद प्रचार सप्ताह के अंतिम दिवस में महायज्ञ का आयोजन कर कटघोरा नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमे आर्य समाज के आधार स्तंभ महर्षि दयानंद हंसराज, विरजानांद,श्रद्धानंद की झांकियां व चारों वेदों को प्रदर्शित कर ओम ध्वज लहराते हुए जय घोष से पूरा विद्यालय प्रांगण व कटघोरा नगर वेद मय हो उठा। कार्यक्रम का समापन समस्त आर्य वीरो व वीरांगनाओं को प्रसाद वितरित किया गया।


इस आयोजन के माध्यम से विद्यालय में न केवल वैदिक संस्कृति और संस्कारों का प्रचार-प्रसार हुआ, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और कर्तव्य की ओर प्रेरित किया गया।