हिन्दू नववर्ष पर ऐतिहासिक शोभायात्रा 22 मार्च को…विभिन्न राज्यो की झांकी…होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र…रितेश्वर जी महाराज का होगा आगमन…अध्यक्ष राहुल चौधरी

148

कोरबा में विभिन्न राज्यों की 25 झांकियों का रहेगा आकर्षण,तैयारी में जुटी हिन्दू क्रांति सेना

कोरबा।

हिंदू नववर्ष के आगमन पर 22 मार्च,बुधवार को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए हिंदू क्रांति सेना आयोजन समिति अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में तैयारियों का दौर जारी है। बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग शामिल होकर सहयोग कर रहे हैं। सभी ने मिलजुलकर आपसी सहयोग से शोभयात्रा को भव्यता देने का संकल्प लिया है। हिन्दू नववर्ष का यह आयोजन कोरबा शहर का ऐसा आयोजन है जिसमें जात-पात, राजनीति, छोटे-बड़े के भेद को भुलाकर समग्र हिंदुओं को एकजुटता के सूत्र में बांधने का प्रयास मात्र है।

 


कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रवार्ता आहूत कर राहुल चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा में पूरे समय श्री श्री 1008 रितेश्वर जी महाराज उपस्थित रहकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे। शोभा यात्रा लिए कोरबा शहर को भगवान के लाईटिंग कट आउट, झंडे तोरन एवं लाईट एवं झालर से सजाया जा रहा है।