सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत : गांव में शोक की लहर…

362

सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत : गांव में शोक की लहर…



कोरबा।।


हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाठिकूड़ा में सर्पदंश की दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 11 वर्षीय बालिका रीना यादव की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, रीना यादव पिता खम्भन यादव बीती रात अपने दादी के साथ बिस्तर पर सो रही थी, इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उसे डस लिया।

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो तत्काल रीना को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त हो गया है।

गांव के लोग बड़ी संख्या में शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। यह घटना बरसात के मौसम में सांप निकलने की बढ़ती घटनाओं की ओर भी संकेत करती है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जागरूकता और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।