श्रमिकों के वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगो को लेकर…युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घुसे कोयला खदान …कोयला का परिवहन ठप्प… देखे विडियो

120

Korba/दीपका।

भारत ही नहीं एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शामिल दीपका कोयला खदान में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ठेका श्रमिकों के साथ घुस गए हैं.

 

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार युवा कांग्रेसियों ने स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने, ठेका श्रमिकों का वेतन कोल इंडिया हाई पावर कमेटी के रेट से दिए जाने, कैंटीन शुद्ध पेयजल और अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र तत्काल स्थापित किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर खदान क्षेत्र में प्रवेश कर गए. कांग्रेसियों के इस धरना प्रदर्शन से उत्पादन और कोयले का परिवहन प्रभावित हो गया है. ट्रकों की लंबी लाइन लग गई है।

एसईसीएल के अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही है