शिक्षको से भरी कार सड़क हादसे का शिकार : दो शिक्षक गम्भीर रूप से घायल…

231

शिक्षको से भरी कार सड़क हादसे का शिकार : दो शिक्षक गम्भीर रूप से घायल…


कोरबा।।

तानाखार के पास एक एक्सीडेंट कि खबर आ रही है हाइवा और टाटा विंगर के बीच चक्कर होने से दो कार में सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थिति को देखते हुए और वह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षक पौड़ी उपरोड़ा के एकलव्य स्कूल जा रहे थे जहां तानाखार के पास हाईवा को ओवरटेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर हाईवा से टकरा गई घायलों को कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहाँ मरीजो की हालत गम्भीर होने के कारण कोरबा रिफर किया गया है।

जानकारी अनुसार सभी विंगर सवार शिक्षक कटघोरा नवागांव के रहने वाले हैं और प्रतिदिन की तरह विंगर में सवार होकर पोड़ी एकलव्य स्कूल जा रहे थे।घटना करीब सुबह 8 बजे की बताई जा रही हैं।प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो घटना विंगर ड्राइवर के लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से हुई है।घटना में कुछ शिक्षको को गम्भीर चोटें आई है जिन्हें कोरबा रिफर किया गया है।