वनमंडलाधिकारी के कार्रवाई से बौखलाए रेंजर…फेंकूराम की फेकी चाल…जाने क्या हैं पूरा मामला

145

मुंगेली।।

वन परिक्षेत्र अधिकारी मुंगेली श्री फेकूराम लस्कर, वनक्षेत्रपाल द्वारा वनमंडलाधिकारी मुंगेली के ऊपर लगाये गये समस्त आरोप असत्य है। श्री फेकूराम लस्कर, वनक्षेत्रपाल द्वारा किये गये अनियमितता की जांच वनमंडल स्तर पर उपवनमंडलाधिकारी लोरमी के द्वारा सही पाया गया। उस आधार पर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख छ.ग. नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा श्री फेकूराम लस्कर, वनक्षेत्रपाल को अंतिम बचाव उत्तर प्रस्तुत करने हेतु पत्र जारी किया गया है।

श्री फेकूराम लस्कर, वनक्षेत्रपाल एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मुंगेली के विरूद्ध गंभीर आर्थिक अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई। उस आधार पर जांच हेतु मुख्य वनसंरक्षक बिलासपुर वृत्त विलासपुर के द्वारा वृत्त स्तरीय जांच समिति गठित की गई है, जिसकी जांच प्रक्रियाधीन है। एक प्रकरण में जांचकर्ता अधिकारी उपवनमंडलाधिकारी लोरमी के द्वारा दूरभाष पर बताया गया कि जांच हेतु श्री फेकूराम लस्कर, वनक्षेत्रपाल एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मुंगेली के द्वारा असहयोगात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। ” संभवतः जांच प्रक्रिया न हो, इस उद्देश्य से अधिकारी पर दवाब डालने हेतु “श्री फेकूराम लस्कर, वनक्षेत्रपाल एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मुंगेली द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।

मेरे द्वारा विधि विशेषज्ञ एवं उच्चाधिकारियों से सलाह लेकर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।