रेलवे ट्रैक में कटा मिला युवक का शव : शिनाख़्त में जुटी पुलिस…

257

रेलवे ट्रैक में कटा मिला युवक का शव : शिनाख़्त में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चांपा।।

रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म 04 रेलवे ट्रेक में एक युवक का कटा हुआ शव मिला है, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। GRP पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

मिली जानकारी के अनुसार नैला रेलवे स्टेशन मास्टर ने आज मंगलवार की सुबह जीआरपी पुलिस को सूचना दी की एक युवक का शव कटी हुई रेलवे ट्रेक पर पड़ा हुआ है। जीआरपी पुलिस चांपा मौके पर पहुंची और युवक की पहचान के लिए शव की तलाशी ली गई। लेकिन पहचान हो सके ऐसा परिचय पत्र भी नही मिला है। मृतक युवक के पेंट की जेब से बाइक की चाबी और एक मोबाइल चार्जर मिला है।