बालको// त्रिपक्षीय वार्ता- शासन प्रशासन के आदेश का पालन नहीं कर रहा है बालको प्रबंधन ,मजदूरों का हड़ताल अभी भी है जारी

141

साशन प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा बालको प्रबंधन।
85 दिन से जारी हैं भूख हड़ताल।


बालको।।
बालकों मजदूरों का आज बालकों के विरुद्ध 85वाँ दिन से क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन जारी है।

बालकों के विरुद्ध सबसे लंबा समय हड़ताल आंदोलन माना जा रहा है।इससे पहले बालकों के विरुद्ध इतना लंबा समय तक हड़ताल देखने को नहीं मिला,आज बालको गेट के समीप निलंबित क्रमिक श्रमिकों का 85 दिन से आंदोलन जारी है। प्रशासन द्वारा 23 नवंबर को डिप्टी कलेक्टर की अगुवाई के बाद त्रिपक्षीय बैठक बालको प्रबंधन एवं बालकों कर्मचारी संघ संबंध के मध्य रखी गई थी।जिसमें निलंबित मजदूरों की बहाली करने तथा संघ से चर्चा वार्ता प्रारंभ करने के लिए निर्देश दिया गया था। लेकिन आज दिनांक तक बालको प्रबंधन द्वारा पालन नहीं किया गया है।बाल्को प्रबंधन का कहना है।कि हड़ताल पर बैठे मजदूरों को हड़ताल बंद करने के लिए कहा गया है। हड़ताल बंद होने के बाद ही मजदूरों को वापस लिया जाएगा हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों ने कहा कि बालकों द्वारा कर्मचारियों का शोषण निरंतर जारी।