नगर पालिका परिषद कटघोरा में चौपाटी और पुष्पवाटिका का हुआ भव्य लोकार्पण

182

नगर पालिका परिषद कटघोरा में चौपाटी और पुष्पवाटिका का हुआ भव्य लोकार्पण


कोरबा-कटघोरा।।

नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा 10 जुलाई को चौपाटी और पुष्पवाटिका का भव्य लोकार्पण हुआ, वार्ड क. 02 पुष्पवाटिका मार्डन का उन्नयन एवं विकास कार्य राशि 79.36 लाख रू. का डी.एम.एफ. मद से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुआ जिसका विधिवत् निदिया आंमत्रित कर ठेकेदार द्वारा 21.00%, below SOFR दर प्राप्त हुआ जिससे कार्य की लागत राशि 62.69 लाख रू. हुआ।

इसी प्रकार वार्ड क. 02 पुष्पवाटिका के सामने चौपाटी निर्माण कार्य 25.55 लाख रू. का डी.एम.एफ, मद से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुआ जिसका विधिवत् निविदा आंमत्रित कर ठेकेदार द्वारा 24.03% below SOR दर प्राप्त हुआ जिससे कार्य की लागत राशि 19.41 लाख रू. हुआ जिससे जिला खनिज न्यास कोरबा से प्राप्त निविदादर अनुसार की राशि का मांग किया गया है तथा उक्त दोनो कार्य प्राक्कलन अनुसार किया जा रहा है जिससे ठेकेदार द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति से कम लागत में कार्य करने से शासन का पैसा का बचत हो रहा है तथा कार्य भी गुणवत्ता पूर्ण किया गया है। जिससे स्पष्ट होता है कि भ्रष्टाचार किया जाना संभव नहीं है। चौपाटी निर्माण कार्य पूर्ण किया चुका है किन्तु पुष्पवाटिका में कुछ कार्य जैसे कार्पेट घास, पैगोड़ा की रंगाई पोताई, चेयर एवं डस्टबीन लगाया जाना शेष बचा हुआ है, जिसे अविलंब पूर्ण कर लिया जावेगा। परंतु नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के जनता द्वारा पुष्पवाटिका बंद होने से वापस चले जाते थे जिसे पुष्पवाटिका का लोकार्पण किया जाना अतिआवश्यक था जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्राक्कलन में जिस प्रकार कार्य वर्णित है वही धरातल में बनायी गयी है एवं गुणवत्ता पूर्ण है उक्त कार्य प्राक्कलन से कम लागत बना भी एवं जिला खनिज न्यास मद का राशि बचत भी हुआ है जिससे पुष्पवाटिका एवं चौपाटी का निर्माण होने से नगर कटघोरा को अत्यधिक सुन्दर बना रहा है।