नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में शीघ्र स्थापित होगा विद्युत वितरण केंद्र।

43

कोरबा//कटघोरा
नगर पंचायत छुरी कला में विद्युत मंडल द्वारा वितरण केंद्र खोले जाने को लेकर, गोरे लाल यादव,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा ,जीवन यादव सांसद प्रतिनिधि ,हीरालाल यादव पार्षद, ने विद्युत मंडल मुख्य अभियंता राजेश कुमार चौहान से चर्चा की ,विद्युत मंडल कटघोरा में अंतर्गत नगर पंचायत छूरी कला में विद्युत वितरण केंद्र खोलने की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। इस पर अमल करते हुए विद्युत मंडल मुख्य अभियंता राजेश कुमार चौहान के प्रयास से नवंबर, दिसंबर, में नगर पंचायत छूरी कला में वितरण केंद्र खोले जाने की तैयारी की जा रही है। मुख्य अभियंता चौहान ने बताया कि नगर पंचायत छूरी कला में विद्युत वितरण खोले जाने से नगर वासियों के अलावा क्षेत्र के लोगों को बिजली बिल जमा करने में, सुविधा होगी साथ ही, विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर शीघ्र ही सुधार कार्य कराया जा सकेगा।विद्युत अधिकारी सहित चार कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे, इसका लाभ नगर के लोगों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण केंद्र खोले जाने की तैयारी विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। एक-दो माह में केंद्र स्थापित होने की संभावना जताई। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जीवन यादव ने ग्राम लोटलोता के उपभोक्ता को दिए गए अधिक बिल के संबंध में भी चर्चा की।