डी.ए.वी. जेंजरा में संस्कृति, तकनीक और नवाचार का अद्भुत संगम

202

डी.ए.वी. जेंजरा में संस्कृति, तकनीक और नवाचार का अद्भुत संगम


कोरबा-कटघोरा।।

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में भव्य एनुअल स्कूल सेलिब्रेशन के आयोजन में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, संस्कृति, तकनीकी और नवाचार का आदृत संगम दिखाई दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तिलक, दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती से हुआl इसके पश्चात पंचदेव वंदना की अलौकिक प्रस्तुति ने मानो स्वर्ग लोक की दिव्यता को धरती पर उतार दिया हो वहीं ओम ज्ञानमार्गी नृत्य ने यह दर्शाया की ॐ केवल आध्यात्मिक प्रतीक नहीं बल्कि उसमें विज्ञान का गहन रहस्य भी निहित है,जिसने पूरे विद्यालय प्रांगण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

इसी तरताम्य में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया।

तदुपरांत फेलिसिटेशन सेरेमनी में अचीवर्स अवार्ड, रैंप वॉक, बेस्ट हाउस पार्टिसिपेशन एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कप, शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास दोगुना हो गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में नन्हे कलाकारों द्वारा ‘डिजिटल वंडर्स,सॉन्ग इनोवेशन इन मोशन’ एवं चंद्रयान डांस ने भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और नवाचार की गौरवशाली झलक मंच पर जीवंत कर दी।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा तकनीक आधारित नृत्य प्रस्तुति, जिसमें “मशीन सोचने लगी और इंसान महसूस करना छोड़ दिए” जैसे गंभीर और विचारोत्तेजक विषय को AI डांस, ‘रिदम का रोबोट’ और ‘डांसिंग विद टुमारो’ के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को यह सोचने पर विवश कर दिया कि तकनीकी प्रगति के साथ मानवीय संवेदनाओं का संतुलन कितना आवश्यक है।

भावनाओं से भरपूर ‘पसूरी’ डांस तथा आत्मविश्वास से सजे रैंप वॉक ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक व रंगीन बना दिया।
इसी के साथ विद्यालय परिसर में सजी व्यंजनों की बगिया ने सभी को स्वाद,सुगंध और आनंद का अद्भुत अनुभव कराया
यह वार्षिकोत्सव न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि शिक्षा, संस्कृति, तकनीक और नैतिक मूल्यों का प्रेरणादायक संदेश भी देकर गया।