छत्तीसगढ़// स्कूल के अचार डिब्बे में मिला मरा हुआ मेंढक …

188

अगर आप खाना खा रहे हैं और अचार में आपको मरा हुआ मेंढक मिले तो कैसा लगेगा?

बलरामपुर।।

ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है, जहां एकलव्य आवासीय विद्यालय में मिड डे मील के समय अचार में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। इसके साथ ही, विद्यालय में एक्सपायर हो चुके बेसन से पकौड़े बनाने के फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़

मिली जानकारी के मुताबिक, एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह उन्हें एक्सपायर हो चुके बेसन के पकौड़े और मरे हुए मेंढक का अचार परोसा जा रहा है। जब इसके फोटो और वीडियो वायरल हुए तो लोगों को इस बारे में जानकारी हुई। इससे वे काफी आक्रोशित हैं