छत्तीसगढ़:- पति से तलाक…फिर अफ़ेयर…जब दूसरे प्रेमी का पता चला…तब मौत की नींद सुलाया पहले प्रेमी को…शादी, और अवैध सम्बंध की दिल दहला देने वाली घटना

96

Q न्यूज़24.

लापता चन्द्रभूषण ठाकुर की मिली लाश…पहचान छुपाने जलाया चेहरा।

राजनांदगांव।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में CWC ( बाल कल्याण समिति) मेंबर की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उसकी हत्या उसकी ही शादीशुदा प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इसके बाद ड्रम में भरकर लाश को 60 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया। आरोपी यही नहीं रुके, दोनों ने मिलकर शख्स का चेहरा जला दिया और उसे नग्न हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बाल कल्याण समिति के सदस्य चंद्रभूषण ठाकुर (55 वर्ष) बुधवार से लापता थे। उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड लाभिनी साहू ने चंद्रभूषण ठाकुर की पत्नी को फोन कर कहा था कि चंद्रभूषण का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वो लापता हो गए हैं। इसी आधार पर चंद्रभूषण के परिजनों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस इस केस में जांच कर रही थी। बताया गया कि पुलिस को चंद्रभूषण की कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। इस बीच शुक्रवार को पता चला कि राजनांदगांव से 60 किलोमीटर दूर डोंगरगढ़ के बोरतलाब के कोटनापानी जंगल में एक शख्स की लाश मिली है। उसका चेहरा जला हुआ था। जांच करने पर उसकी पहचान चंद्रभूषण ठाकुर के रूप में हुई थी। इसके बाद से पुलिस इस केस में हत्या के एंगल से जांच कर रही थी।

मोबाइल लोकेशन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस ने सबसे पहले चंद्रभूषण का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया। साथ ही उसकी एक्टिवा गाड़ी का पता लगाया। इस दौरान पुलिस को चंद्रभूषण की गाड़ी लखोली में लाभिनी साहू के घर के पास मिली। इसके अलावा ये भी पता चला कि चंद्रभूषण का फोन लखोली में ही बंद हुआ था। साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की तलाश की थी। जिसमें लाभिनी किसी शख्स के साथ एक्टिवा गाड़ी में डोंगरगढ़ की तरफ जाते दिखी थी। इस पर पुलिस को उसकी प्रेमिका लाभिनी साहू पर शक हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मगर शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। चंद्रभूषण को दूसरे अफेयर के बारे में पता चल गया बाद में पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि पूरी वारदात को उसने अपने दूसरे प्रेमी ठेलकाडीह निवासी नूतन साहू(25) के साथ मिलकर अंजाम दिया है। लाभिनी के बयान के बाद पुलिस ने नूतन को भी हिरासत में ले लिया था। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई। लाभिनी ने बताया कि कुछ समय पहले चंद्रभूषण को पता चल गया था कि मेरा नूतन के साथ प्रेम प्रसंग है।