कोरबा// SBS कॉलोनी निवासरत : नवविवाहिता की खुदकुशी में पति पर प्रताड़ना का आरोप : जेल दाखिल…पढ़े पूरी खबर

365

– SBS कॉलोनी निवासरत : नवविवाहिता की खुदकुशी में पति पर प्रताड़ना का आरोप : जेल दाखिल…

कोरबा।।

 

कोरबा में नवविवाहिता 22 वर्षीय प्रीति जांगड़े की मौत केस में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शादी के 8 महीने बाद ही महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक ससुराल वालों ने खुदकुशी के लिए उकसाया था। पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय प्रीति जांगड़े की संदिग्ध अवस्था में चिफ़ हाउस एसबीएस कॉलोनी के आवास में मौत हुई थी। वह बिलाईगढ़ की रहने वाली थी, जिसकी शादी DJ कारोबार से जुड़े गौरव से पिछले साल हुई थी।

ससुराल वालों की वजह से बेटी की मौत

शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल में अनबन के हालात बन गए थे। यहां पर प्रताड़ना का सिलसिला भी कायम था। प्रीति ने कई बार अपने परिजनों को जानकारी दी थी। परिजनों के मुताबिक उसकी मौत ससुराल वालों की वजह से हुई थी। ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया था।


कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले एक नवविवाहिता की घर के बाथरूम में लाश मिली थी। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया था, जहां उसके पति को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।