कोरबा// 3 दिसंबर को जानदेश…लोगो को बेसब्री से नतीजों का इंतजार…जावनो की तैनीती के साथ…स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम की तगड़ी सुरक्षा

69

कोरबा।

File

मतदान पूरा होने के बाद निर्वाचन आयोग ने सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में बंद कर बाहर से सील कर दिया है। निगरानी के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। बाहर सीसीटीवी लगाया गया है। अब 3 दिसंबर को मतों की गणना के साथ ही ईवीएम में कैद जनादेश बाहर आएगा। शुक्रवार को कोरबा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। शाम पांच बजे के बाद मतदान केन्द्र से पुलिस की सुरक्षा में ईवीएम लेकर पीठासीन अधिकारी रिंग रोड पर आईटी कॉलेज में बनाएं गए स्ट्रांग रूम तक पहुंचे। बारिकी से जांच के बाद निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों ने ईवीएम को स्ट्रांग रूम में एक- एककर जमा कराया। शाम पांच के बाद से शुरू हुआ यह सिलसिला शनिवार सुबह तक चलता रहा। पीठासीन अधिकारियों के साथ ईवीएम जमा लेने वाले कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने रातभर काम किया। इसके बाद घर लौट गए। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में बंद करने के बाद निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। स्ट्रांग रूम को सील कर दिया है। दरवाजे के बाहर सीमा सुरक्षा के जवानों को तैनात किया है। यहां तक आने की इजाजत बाहरी व्यक्ति को नहीं दी गई है। स्ट्रांग रूम के बाहर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आयोग की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम की सुरक्षा और निगरानी को लेकर शनिवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक किया। इसमें सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई। दलों से कहा गया कि चाहे तो अपने प्रतिनिधि का नाम ईवीएम की निगरानी के लिए दे सकते हैं। उन्हें आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए स्थान पर ठहरने की अनुमति होगी।

प्रेक्षक ने मतदान प्रपत्रों की संवीक्षा

विधानसभा क्षेत्र क्रंमाक 21 कोरबा (अनुसूचित जनजाति) के सामान्य प्रेक्षक प्रियतु मंडल ने आईटी कॉलेज सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मतदान के दौरान एएसडी मतदान संबंधी तथा विधानसभा के औसत प्रतिशत से अधिक मतदान वाले मतदान केन्द्रों के प्रपत्रों की संवीक्षा की। इसके बाद मतदान केन्द्रवार लिफाफे खोलकर प्रपत्रों की बारीकी से संवीक्षा की गई। संवीक्षा की निष्पक्षता के लिए संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। प्रपत्रों की संवीक्षा के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित थे।


रिजर्व मशीनों को आईटी कॉलेज से वेयरहाउस में रखा गया सुरक्षित

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 नवम्बर को इन्स्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईटी कॉलेज) में स्थित स्ट्रांग रूम से विधानसभावार बिना मत पड़े, कैटेगरी सी व कैटेगरी डी / रिजर्व की मशीनों को राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों की उपस्थिति में जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहन में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ शिफ्ट किया गया।सम्पूर्ण कार्यो की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।