कोरबा।।
जिले में ग्रामीणों ने चार कबाड़ चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेंदरकोना और कुरुडीह के पास का है। कबाड़ चोर ट्रैक्टर के सहारे विद्युत तार को खींचकर काट रहे थे, जिस पर लोगों की नजर पड़ी।
लोगों ने चारों को पकड़कर पहले तो पिटाई की, फिर उरगा पुलिस के हवाले कर दिया। उरगा पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी बिजली विभाग को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि बुंदेली सब स्टेशन से जोड़ने के लिए तार खींचा जा रहा था।
सब स्टेशन बुंदेली से जोड़ा जाना है
ग्रामीणों का कहना है कि बेंदरकोना और कुरुडीह से लगे आसपास गांवों को सब स्टेशन बुंदेली से जोड़ना है, जिसके लिए बिजली तार खींचा जा रहा है। लेकिन चोरों की नजर उस पर है। बिजली का प्रवाह शुरू नहीं किया गया है। जिसका फायदा कबाड़ चोर उठा रहे हैं।
चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर लेकर आया
मंगलवार को दिन-दिनदहाड़े कबाड़ चोर चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर लेकर आया। ट्रैक्टर से बांधकर तार को पहले खींचा गया, उसके बाद उसने काटना शुरू किया। शुरू ग्रामीणों को लगाकर ठेकेदार काम कर रहे हैं, लेकिन संदेह हुआ तो पूछताछ शुरू की गई।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 की टीम को दी। चारों को पकड़ कर उरगा थाना लाया और उनसे पूछताछ की गई। जो खुद को कोरबा के कबाड़ व्यापारी बता रहे थे। फिलहाल, पुलिस कबाड़ चोरों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




