कोरबा/ व्यपारी से लूट…रात में रास्ता रोककर लूट के घटना को दिया अंजाम… व्यपारी ने भागकर बचाई अपनी जान

108

कोरबा।

दर्री रोड कोरबा निवासी सौरभ तिवारी किराना पहुंचाकर सामान बेचने का काम करता है। छोटा हाथी टाटा एस वाहन क्र. सीजी 12- एएस 9881 में सामान भरकर 16 दिसंबर को ग्राम कटबितला, दर्राभाठा, तिलकेजा, भैंसामुड़ा गया था। सामान छोड़ने के बाद बरीडीह मोहल्ला मोहनपुर से रात 9 से 9.30 बजे के मध्य वापस लौट रहा था कि बस्ती के पहले सड़क पर टंगिया और सब्बल लिए दो लोग नजर आए।

सड़क पर पत्थर रखा गया था। यह देख सौरभ को अंदेशा हुआ तो बैक गियर लगाकर पीछे भागा। भागते समय वाहन का पहिया नाली में फंस गया। सौरभ दरवाजा खोलकर बस्ती की ओर भागा। कुछ लोगों को साथ लेकर गाड़ी के पास पहुंचा तो भीतर रखा थैला गायब मिला। इस थैले में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, व्यापारियों का बिल, लगभग 60-70 हजार रुपए वसूली रकम रखी हुई थी।

जो लूट लिया गया। सौरभ की रिपोर्ट पर धारा 392, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश किया जा रहा है।