कोरबा वनमंडल के बीहड़ जंगल के बीच मिला कंकाल : कंकाल में जंग लगी तीर भी बरामद : फोरेंसिक जांच के बाद होगा खुलासा : विभाग की उदासीनता उजागर

166

कोरबा।।

कोरबा वन मंडल में नर कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम को निरीक्षण के दौरान एक कंकाल मिला। कंकाल में जंग लगा हुआ एक तीर भी था। आशंका जताई जा रही है कि तीर लगने से मौत हुई होगी। बताया जा रहा है कि कंकाल किसी इंसान का नहीं लंगूर का है, हालांकि कंकाल की फॉरेंसिक जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की एक संस्था के सदस्य 2 दिन पहले सर्वे के लिए कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत बेला के पास स्थित पहाड़ियों में पहुंचे थे। सर्वे के दौरान टीम की नजर पहाड़ी की तलहटी में कंकाल पर पड़ी। करीब जाकर देखा तो कंकाल देखने से किसी इंसान का लग रहा था। कंकाल के बीच एक जंग लगी हुई हथियार भी थी। इसकी सूचना बालको पुलिस को दी गई।


दो पहाड़ियों को पार मौके पर पहुंची टीम

घने जंगल के भीतर नर कंकाल मिलने की सूचना पर बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बेला के समीप दो पहाड़ियों को पार कर दुर्गम क्षेत्र में स्थित खेत नाला के समीप काफी मशक्कत के बाद पहुंची। पुलिस टीम के साथ वन अमला और सीन ऑफ क्राइम के वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर सत्यजीत कोसरिया और उनकी टीम भी मौजूद थी।

लंगूर के कंकाल होने की आशंका

पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने कंकाल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि वह नर कंकाल नहीं है, बल्कि लंगूर का कंकाल हो सकता है। कंकाल के पास ही एक हथियार भी था जिसमें जंग लगा हुआ था। इससे आशंका लगाई जा रही है कि लंगूर की मौत तीर के लगने से हुई होगी।

दुर्गम इलाके में होने के कारण पता नहीं पर किसी अनहोनी पर जवाबदार कौन..?

बता दें कि यह घटनास्थल दुर्गम इलाके में होने के कारण घटना के सबंध में विभाग को जानकारी नही पर जवाबदार विभाग के प्रमुख को अपने क्षेत्रों जानकारी न होना कई सवालों को जन्म देता है।

बताया जा रहा है कि कंकाल किसी इंसान का नहीं लंगूर का है, हालांकि कंकाल की फॉरेंसिक जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।