कोरबा// रफ्तार का कहर : KCC कॉलेज के सामने : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई : कार के उड़े परखच्चे… पढ़े पूरी खबर

196

रफ्तार का कहर : KCC कॉलेज के सामने : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई : कार के उड़े परखच्चे…

कोरबा।

कोरबा जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए लोग अपने साथ लोगों की जान भी खतरे में डाल रहे है, ऐसा ही मामला कोरबा में भी देखने को मिला।

सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोरबा कंप्यूटर कॉलेज के समीप कार की टक्कर डिवाइडर से हो गई है, बताया जा रहा है की महाराणा प्रताप चौक से घंटाघर मुख्य मार्ग में उक्त हादसा घटित हुआ है, जिसमें देर रात हुए हादसे में तेज रफ़्तार कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

हादसा इतना प्रभावशाली रहा की डिवाइडर बुरी तरीके से टूट गई, इसके साथ ही गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं, एयरबैग खुलने की वजह से वाहन में सवार लोगों को केवल गंभीर चोट आई है, अन्यथा जान भी जा सकती थी।