कोरबा।।
कोरबा जिला नगर पालिक निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अंचल के दादरखुर्द क्षेत्र में बनाए गए आवासगृहों में से 986 मकानों का आबंटन निगम करने जा रहा है, जिनके पास अपना स्वयं का मकान नहीं है तथा जो किराये के मकान में रह रहे हैं, उन्हें अपना स्वयं का मकान पाने का यह बेहतर अवसर है, मकान पाने के लिए 26 फरवरी के पहले-पहले अपने आवेदन निगम में जमा करा सकते हैं।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना “मोर मकान-मोर आस” के अंतर्गत दादरखुर्द बस्ती के समीप 2784 आवासगृहों का निर्माण कराया गया है। 2784 आवासगृहों की उक्त विशाल आवासीय कालोनी में सड़क, नाली, पानी, बिजली सहित विविध मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इसके साथ ही कालोनी में उद्यान व सामुदायिक भवन जैसी सुविधाओं पर भी कार्य किया जाएगा। उक्त आवासगृह फ्लैट के रूप में बने हुए हैं तथा भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल एवं तृतीय तल में स्थित हैं। उक्त आवासीय कालोनी में पूर्व में 174 आवासगृह पात्र हितग्राहियों को आबंटित कर दिये गये थे, अब पुनः 986 आवासगृहों का आबंटन निगम करने जा रहा है, इस हेतु निगम द्वारा 26 फरवरी तक इच्छुक लोगों से आवेदन मंगाए गए हैं, मकान लेने के इच्छुक व्यक्ति सम्पूर्ण रूप से भरे हुए अपने आवेदन निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित पीएमएवाई शाखा में जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त करने हेतु संबंधित व्यक्ति को 100 रूपये का शुल्क निगम कोष जमा करना होगा।
मोर मकान मोर आस के तहत…खुद का आशियाना होगा पूरा…986 अवासगृहों होने आबंटित…ऐसे करे आवेदन




