कोरबा// मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा चोरी…अस्पताल में मचा हड़कंप… संदिग्ध महिला की तलाश जारी…पढ़े पूरी खबर

226

कोरबा।

कोरबा मेडिकल कॉलेज से 4 माह के बच्चे की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। बच्चा चोरी की घटना के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुरुडीह निवासी अंजू को जिला मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में तबियत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया है। उसके साथ चार माह का पुत्र भी था। वार्ड में पिछले 2 दिनों से एक अनजान महिला संदिग्ध रूप से घूम रही थी। वह बच्चे को गोद में खिलाया करती थी। महिला अन्य लोगों को बताती थी कि अस्पताल में उसके परिजन भर्ती हैं। वह बच्चे की नानी के साथ बातचीत करती थी। इसी बीच वह लापता हो गई।

महिला के लापता होने के बाद से बच्चा भी गायब है। घटना की सूचना मिलतेे ही सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है