कोरबा// मानिकपुर क्षेत्र के सुने मकान में चोरी की वारदात…सोने चांदी के जेवरात समेत नकदी पार

71

कोरबा।

मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दैहानपारा स्थित सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने नकदी रकम सहित सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। मकान का ताला तोड़ चोर भीतर घुसे फिर अंदर मौजूद तीन अलमारियों को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने मामले की विवचेना शुरु कर दी है।

चोरी की इस घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलसि मामले की विवेचना कर रही है। देखने वाली बात होगी,कि पुलिस चोरी के इस मामले को कब तक सुलझा पाती है।