कोरबा।।

मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अनुसूचित जनजाति समाज के समग्र विकास हेतु आदिवासी विकास प्राधिकरण के बजट को 50 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 75 करोड़ रूपये करने की ऐतिहासिक घोषणा की। यह साहसिक कदम आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी संरचना, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण को व्यापक रूप से सशक्त बनाएगा।
कार्यक्रम में आदिवासी विकास प्राधिकरण के तहत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के प्रबंध निदेशक (MD) श्री भीम सिंह कंवर शामिल हुये।

रायपुर वापसी के दौरान प्रबंध निदेशक श्री कंवर ने ग्राम छुरी पहुँचे। जिसमे आदिवासी जनसेवक राजवर्धन सिंह ने भेंट मुलाकात किया। श्री कंवर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विधुतीकरण के विकास पहल व कटघोरा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चल रहे विधुतीकरण कार्यो पर श्री राजवर्धन सिंह,आम नागरिकों, वरिष्ठ लोगो व Q न्यूज़ के संपादक व स्थानीय ठेकेदार फरीद खान से राय जाना।
श्री कंवर ने बताया कि देशभर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ आज आम नागरिकों तक पहुँच रहा है। यह योजना न केवल बिजली की खपत और खर्च को कम कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा की दिशा में भी एक सशक्त कदम साबित हो रही है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में लोगों को उपभोक्ता से ऊर्जादाता बनाने तथा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।




