भवानी मंदिर, दर्री डेम के समीप मिली महिला की लाश : क्षेत्र में फैली सनसनी…
कोरबा।।

भवानी मंदिर के पास अज्ञात महिला की मिली लाश पुलिस जाँच मे जुटी बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी मंदिर समीप दर्री डैम के निचले हिस्से में एक अज्ञात महिला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी मंदिर के समीप दर्री डैम के निचले हिस्से का बताया जा रहा है , जहां शाम में कुछ लोगों ने पानी में एक अज्ञात शव को तैरते हुए देखा तब जाकर लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी गई ।सूचना मिलने के साथ ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची एवं बालको पुलिस को भी उक्त मामले की जानकारी दी गई।
पुलिस द्वारा शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु ले जाया गया है। बहरहाल अब तक शव की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है.




