कोरबा ब्रेकिंग ।। चार पहिया वाहन ने महिला व बच्चे को लिया अपनी चपेट में महिला की हालत गंभीर।

83

कोरबा प्रेस क्लब के पास एक जबरदस्त हादसा हुआ है इस हादसे में चार पहिया वाहन ने महिला व बच्चे को अपनी चपेट में लिया है मिली जानकारी के अनुसार महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही एक नई एसयूवी भी यहां दुर्घटना का शिकार हुई है। हालंकि एसयूवी में सवार सभी लोग सकुशल है। मिली जानकारी के अनुसार दुघर्टनाकारित फॉर्च्यूनर गाड़ी शहर के किसी बड़े शक्सियत के है। मामले में दोनों पक्ष के द्वारा अभी फिलहाल पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।