Sunday, October 25, 2026
234
कोरबा के पोंडी उपरोड़ा में नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे अवैध कब्जाधारियों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। मंगलवार को प्रशासन ने बेजा कब्जा पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाने के पहले प्रशासन व कब्जाधारी परिवार की घंटो बहसबाजी चलती रही।

तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी ने बताया कि कार्रवाई के पहले चुनाव के समय नोटिस दिया गया था। नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे कब्जाधारी संतोष कुमार ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी कब्जा खाली नहीं किया गया। आगामी चार दिनों तक अल्टीमेटम के बाद भी नहीं मानने पर कार्रवाई की गई।

अवैध कब्जा पर चला बुलडोजर
अवैध कब्जा पर चला बुलडोजर
बाउंड्री वॉल करने के फिराक में था कब्जाधारी

तहसीलदार ने कहना है कि कब्जाधारी संतोष कुमार आगे मकान और पीछे हिस्से पर बाउंड्री वॉल करने के फिराक में था। काफी लंबे-चौड़े सरकारी जमीन को कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।