कोरबा प्रवेश के लिए गौ माता चौक के पास की सड़क : हादसे को दे रहा न्यौता : राहगीरो को हो रही परेशानी से जनप्रतिनिधि मौन…हादसे के बाद जिम्मेदार कौन…??

260

कोरबा प्रवेश के लिए गौ माता चौक के पास की सड़क : हादसे को दे रहा न्यौता : राहगीरो को हो रही परेशानी से जनप्रतिनिधि मौन…हादसे के बाद जिम्मेदार कौन…??

कोरबा।।

कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर यातायात करने वाले लोगों की जान पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। गौ माता चौक से महज 500 मीटर की दूरी पर सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खतरनाक हो गई है, क्योंकि पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते।


इस पर प्रशासन द्वारा जल्द जल्द कार्रवाई कर यातायात स्थिती को सुगम बनाने की ओर ध्यान देना चाहिए। इस सड़क से चलना लोगो के लिए दुस्वार हो गया है। स्थिति इतनी भयावह है कि दुर्घटना कभी भी आमद दे सकती है जिससे जनहानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे स्थिति पर इसका जिम्मेदार कौन होगा..?


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत की मांग की है। वहीं यात्रियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मरम्मत का काम नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।