Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// दो सगे भाइयों को भीषण सड़क हादसे में मौत…हादसे में बोलेरो...

कोरबा// दो सगे भाइयों को भीषण सड़क हादसे में मौत…हादसे में बोलेरो के उड़े परखच्चे…पढ़े पूरी खबर

324

घटना का सबसे बड़ा कारण सड़क पर बैठे मवेशियों को माना जा रहा है।

कोरबा।।

बीती रात कटघोरा से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 तानाखार पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। ट्रैलर और बोलेरो की भिड़ंत इतनी जबरजस्त रही कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बोलेरो चालक सहित एक अन्य की मौके पर मौत हो गई वही ट्रेलर की चपेट में एक मवेशी की भी मौत हो गई। इस घटना का सबसे बड़ा कारण सड़क पर बैठे मवेशियों को माना जा रहा है।



प्राप्त जानकारी बोलेरो में सवार दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं दोनों भरतपुर ( जनकपुर ) से अपने पिता को लेने बिलासपुर जा रहे थे। दोनों मृतक की पहचान ज्ञान दुबे व प्रेम दुबे के रूप में हुई है। फिलहाल चालक का शव बोलेरो में फंसे होने से डायल 112 व एम्बुलेंस की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्यवाही कर रही हैं।