कोरबा// दर्री डेम के समीप चलती कार में लगी आग : कार में पिता-पुत्र थे सवार… पढ़े पूरी खबर

383

कोरबा।।

मुख्य मार्ग पर दर्री की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार CG 12 AN 4455 में हसदेव बराज ध्यानचंद चौक रूमगरा के समीप चलती कार में आग लग गई और कार देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई

कार को जलती देख आसपास के राहगीर वहां इकट्ठे हो गए हालांकि अभी किसी भी प्रकार की अनहोनी की जानकारी नहीं मिली है

बताया जा रहा है कि कार में आग लगते ही कार में बैठे पिता, पुत्र तत्काल कार से उतर गए थे।

जानकारी के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल नगर के निवासी संजीव जायसवाल जो कि कोरबा की ओर जा रहे थे कि अचानक ध्यानचंद चौक में उनकी कर में आग लग गई और आग लगते देख कार में बैठे पिता और पुत्र तत्काल कार से उतरे और दूर भाग गए। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही सीएसईबी एवं व बालकों की अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंच गया

आग में पाया गया काबू।

कार में आग लगने की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस तत्काल पहुंच गई है। जांच के उपरांत ही पता चलेगा की कार में आग कैसे लगी ।