कोरबा// तेज बारिश के साथ शुरू हुई गरज चमक…तभी बारिश से बचने पेड़ का सहारा…आकाशीय बिजली गिरने पर युवक की मौके स्थल पर मौत…पढ़े पूरी खबर

181

कोरबा।।

जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामला करतला थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िया गांव में आज दोपहर करीब 2:00 बजे यह घटना घटी।

बताया जा रहा है कि रामपाल राठिया अपने खेत की तरफ गया हुआ था इसी दौरान मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में काले बादल छा गए। इसी दौरान झमाझम बारिश हुई जिससे बारिश से बचने रामपाल पेड़ के नीचे चला गया। तेज बारिश के साथ गरज चमक शुरू हुई।


तभी आसमान से बिजली गिरी जिसकी चपेट में रामपाल आ गया और उसकी मौके पर हु मौत हो गई। जैसे ही यह घटना क्षेत्र में आम हुई वैसे ही पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। पूरा गाँव शोक में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची कर जरूरी कार्रवाई में जुट गई।