कोरबा// जारी है हादसे का दौर : बालको की सड़क फिर हुई खून से लाल : तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो सवार को मारी टक्कर : आसपास मची चीख पुकार

307

जारी है हादसे का दौर : बालको की सड़क फिर हुई खून से लाल : तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो सवार को मारी टक्कर : आसपास मची चीख पुकार

कोरबा।।

बालको क्षेत्र में एक बार फिर ट्रेलर और ऑटो में हुई भिड़ंत, बालको रोड में होनें वाले सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। यह घटना परसाभाटा नवधा पंडाल शनिवार की शाम लगभग 4:00 की बताई जा रही है।

जहां पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में सवार लोग घायल हो गए हैं, इस घटना में छोटे-छोटे बच्चों को अधिक गंभीर चोट लगी है, बच्चों बुरा हाल ये सभी एक ही परिवार के हैं।


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा।